How to Make a List Network Marketing in Hindi - नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट कैसे बनाये?
How to Make a List Network Marketing in Hindi - नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट को कैसे तैयार करे
How To Make a List Network Marketing in Hindi. आज के इस लेख में हम जानेंगे कि हम कैसे नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट को तैयार कर सकते हैं। लिस्ट को बनाने के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए या हमें किस तरह से लिस्ट को बनाना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपकी लिस्ट बनाने में आने वाली हर एक समस्या को जानेंगे और उसका समाधान करेंगे।
जब आप नेटवर्क मार्केटिंग के Concept के साथ जुड़ते हैं या जब आप इसको Join करते हैं तो आपको इस Concept में लाने वाले Senior आपको हर बार लिस्ट बनाने की बोलते होंगे। आपको कहते हैं कि लिस्ट बनाओ और अपना काम बढाओ। ये लिस्ट इतनी जरूरी क्यों हैं? आखिर हर बार आपको आपके Senior आपको लिस्ट बनाने की बात क्यों करते हैं। क्या ऐसा सवाल आपके दिमाग में आया हैं? अगर हाँ तो आपको आज इस बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करूंगा।
नेटवर्क मार्केटिंग Business और शेयर मार्केटिंग में 80% लोग सिर्फ लिस्ट ना बनाने की वजह से अपना Business Grow नहीं कर पाते और 20% लोग लिस्ट बनाकर अपना नाम लिख जाते हैं।
इस 80% की Category में ज्यादातर नए लोग ही होते हैं। क्योंकि जब आपको आपका Senior या Upline आपको लिस्ट बनाने की कहते हैं तो आप उनको बातो को नजर अंदाज कर देते हैं और लिस्ट नहीं बनाते। जब आप अपनी लिस्ट तैयार नहीं करते तो आप खुद ही मान सकते हैं कि आप Networking को लेकर Serious नहीं हैं।
दूसरी तरफ जो 20% लोग अपने Senior की बातो को मानकर अपनी लिस्ट बनाने की इच्छा को आगे बढाते हैं और लिस्ट बनाना शुरू करते हैं तो वो अपना एक कदम Network Marketing में रख लेते हैं और वो एक कदम उनको 80% लोगो से अलग करता हैं। 20% लोग अपने सीनियर की हर एक बात को मानते हैं। जिससे वो अपने आप को Success की राही में लेकर चलते हैं।
अब हम जानेंगे कि Network Marketing में जो लिस्ट बनानी होती हैं उस लिस्ट का मतलब क्या होता हैं? आखिर क्या है ये लिस्ट और ये लिस्ट किस प्रकार की होती हैं।
लिस्ट शब्द का मतलब क्या है - What is the List
लिस्ट जिसको हम हिंदी में सूची या सूचीपत्र बोलते हैं। यह एक तरह की Mobile Number सूची होती हैं, जिसमे आपके दोस्त, रिस्तेदार इत्यादि के नाम के साथ साथ Number देते हैं। इसके लिए आपको एक अलग से Diary लगाने की जरूरत हैं जिसमे आपको वो सब नंबर को लिस्ट में देने हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट को बनाना क्यों जरूरी हैं - Why List Making is Important in Network Marketing
नेटवर्किंग में लिस्ट बनाना क्यूँ जरूरी हैं, इस सवाल का जवाब हर एक व्यक्ति जानना चाहता हैं जो अभी अभी नेटवर्क मार्केटिंग में Join हुआ/हुई हैं। लिस्ट के बारे में हम जान चुके हैं, अब हमें जानना है कि इसको बनाना क्यूँ जरूरी हैं।
अगर आपके घर किसी की शादी या कोई पार्टी की तैयारियां चल रही हैं और सब Persons को Invite करने की ज़िमेदारी आपकी हैं तो आप क्या करोगे??
आसान जवाब हैं उनको Invite करेंगे, फ़ोन मिलाएंगे। पर अगर आपके दोस्त ज्यादा हैं और रिस्तेदारी भी आपकी काफी लंबी हैं तो आपको उनके नंबर लिखने के लिए एक Diary की जरूरत पड़ेगी। जिसमे आप उनके नाम के साथ नंबर लिखोगे और उनको फ़ोन करके या उनके घर जाकर Invitation दोगे। जिनके घरो में जा चुके उसके नाम के आगे Tick-Mark करोगे। ताकि पता लगे कि उनको हम मिल या कॉल कर चुके हैं।
बिल्कुल ऐसे ही Network Marketing लोगो का बिज़नेस हैं तो उसमें आपको Invite करना बहुत जरुरी है। उसके लिए आप उनके नाम लिस्ट में लिखोगे और बारी बारी सबको कॉल करेंगे। कुछ कॉल उठाएंगे, कुछ कॉल Reject करेंगे। फिर उनके हम समय मांगेंगे। ऐसे में अगर आपने लिस्ट बनाई हुई हैं और आपके साथ अगली कोई मीटिंग होती हैं तो आप उस डायरी में उसके नाम के आगे Remind में लिख दोगे, ताकि अगली बार कॉल कर तो पता चल जाये।
परन्तु अगर आप लिस्ट को नही बनाओगे तो आप 5 या 6 कॉल के बाद ही कंफ्यूज हो जाओगे की आपको बोला क्या हैं और आपको समय क्या दिया हैं। ऐसे में आपका Business कभी भी उचाई नही भर सकता हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग में लोग फैल क्यूँ हो जाते है - Why do People Spread in Network Marketing
नेटवर्क मार्केटिंग में लोगो का फैल होना उन्ही की कुछ कमियों के कारण होता है। उनमें से सबसे बड़ा कारण होता है अपने सीनियर की बातों को ना मानना या नेटवर्किंग में Join होते ही अपने मन की खुद करना। ऐसे में आप अपने समय को और अपने बिज़नेस को खतरे में डाल देते हैं। 80% लोग नेटवर्किंग में Success नहीं हो पाते उसका एक महवपूर्ण पहलू लिस्ट ना बनाना भी होता हैं। [ नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता के 11 टिप्स हिंदी में - 11 Network Marketing Success Tips in Hindi ]
काफी लोग सोचते हैं कि मेरे पास तो फ़ोन हैं या मैं फ़ोन में Contact नंबर सेव करके लिस्ट बना रहा हूँ। तो ये आपकी गलतफेमी हैं। अगर आप मोबाइल में अपनी लिस्ट ना बनाकर एक अलग से डायरी लगाओगे तो आप एक अच्छा Empire खड़ा कर सकते है।
अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि हम कैसे लिस्ट बनाए या हम लिस्ट बनाने की शुरुआत कैसे करे, तो आप निश्चिन्त रहिएगा। आपको इसी लेख में सब जानकारी मिल जायेगी और आपकी सभी परेशानी दूर भी हो जाएगी।
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट कैसे बनाएं - How to Make a List in Network Marketing
हमने इस लेख में अब तक जाना कि हमें लिस्ट बनाना क्यों जरूरी है, नेटवर्किंग में लिस्ट ना बनाने से फैल क्यों हो जाते हैं, और लिस्ट क्या होती हैं। अब हम जानेंगे कि नेटवर्क मार्केटिंग में हम लिस्ट कैसे बना सकते हैं। लिस्ट बनाने क्व लिए आपको सबसे पहले अपने दिमाग को शांत रखने हैं।
नेटवर्किंग में आप अपनी लिस्ट को बनाने के लिए आपको Name और Mobile Numbers की जरूरत पड़ती हैं। जिसको आप आसानी से Collect कर सकते हैं। आप अपने फ़ोन की Contact List को उठा सकते हैं। आप अपने घर वालो के Mobile Number को अपनी लिस्ट में जोड़ सकते हैं। आप अपने पड़ोस में रहने वाले लोगो के Contact Number लिस्ट में जोड़ सकते हैं। आप अपने रिस्तेदारो को लिस्ट में जोड़ कर अपनी लिस्ट बना सकते हैं। आपके साथ रहने वाले दोस्त, स्कूल दोस्त, ट्यूशन पर आने वाले दोस्त, कॉलेज में पढ़ने वाले दोस्त, Social Media Friends इत्यादि आप सभी को इस Business में Add कर सकते हैं। इसमे आपको किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं होगी क्योंकि नेटवर्क मार्केटिंग लोगो का ही बिज़नेस हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट बनाने के फायदे - Benefits of Making List in Network Marketing
अब हम कुछ नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट बनाने के फायदों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि आपका नेटवर्किंग में आने के बाद पहला काम लिस्ट ही बनाना होता हैं मगर जब तक आप इसके फायदों को नहीं जान पाओगे, तब तक आप इसको आम बात ही मानेंगे। [ नेटवर्क मार्केटिंग के फायदे हिंदी में - Benefits of Network Marketing in Hindi ]
लिस्ट बनाने के कुछ फायदे इस प्रकार है :
1. Correction About Persons
लिस्ट बनाने से आप आपके साथ चल रहे या आपके साथ चलने वाले लोगो की छटनी कर सकते हैं। आप लिस्ट बनाकर ये पता लगा सकते है कि कौन सा व्यक्ति आपको कितना Response दे सकता हैं। आपको लिस्ट बनाने के बाद एक अच्छा व्यक्ति मिलने की संभावना भी मिल जाती हैं , जो आपके Business को बढ़ा सकें।
2. Big List Big Business
लिस्ट को बनाने का ये भी फायदा है कि जितनी बड़ी आपकी लिस्ट होगी उतना बड़ा आपका बिज़नेस होगा। अगर आप अपनी लिस्ट को बनाकर बढा रहे हैं तो आप अपने बिज़नेस को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं। मैंने आपको लिस्ट बढाने के लिए नीचे ही कुछ tips दिए हुए है जिस से आप अपनी लिस्ट बढा सकते हैं।
3. List Make Vision
लिस्ट बनाने से आप अपने Vision को भी बना सकते है और उसको क्लियर देख भी सकते हैं। Vision का लिस्ट के साथ क्या संबंद्ध हैं ये समझते हैं। जब आप लिस्ट को बनाना शुरू करते हैं तो आपको पता लगता है कि आप कितने लोगों को जानते हैं और जब आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ आने वाले लोगो की मात्रा आपके दिमाग मे बढ़ जाती हैं। जिससे आपका Vision भी बड़ा हो जाता हैं और उसको आप पूरा करने भी लगते हो।
4. List Motivate to Work
लिस्ट बनाने से आपके अंदर एक Motivation भर जाता हैं, यू कहे कि आपका काम के प्रति लग्न बढ़ जाता है। आप लिस्ट में से लोगो को आमन्त्रित करना शुरू करोगे तो आपका आपके काम के प्रति साहस और बढ़ जाएगा।
5. List Makes Follow Up Easy
लिस्ट बनाने से आप अपने द्वारा invite किये लोगो के साथ अच्छे से Follow Up कर सकते हैं। आपको इस बात का ज्ञान रहेगा कि आपने किस किस को Business के बारे में बताया हैं और किसको बताना बाकी हैं। आपने जिसको Business के बारे में बताया हैं उसके साथ आप फॉलो Up आसानी से कर पाओगे।
6. List Improve Results
लिस्ट बनाने से आपके Daily Result और Monthly Result के बारे में आप पता लगा सकते हैं। इस से आपको पता लगेगा कि आपने हर दिन कितनो को Invite किया या कितने लोगों से आपको Response मिला हैं। इस से आप अपने रिजल्ट को Improve और Analyse कर सकते हैं। आपके बिज़नेस एक तरह से Analyse पर ही चलता हैं। आपको पता होना चाहिए की आपकी इस बिज़नेस में कितनी बढ़ोतरी और घटोती हुई हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट बनाने के प्रकार - Types of Listing in Network Marketing
अब हम लिस्ट के फायदों को जानने के बाद लिस्ट बनाने के प्रकार को जानते हैं। इसमे आपको अच्छे से समझ आ जाएगा कि आपको आपकी डायरी में किस तरह से लोगो को बांटना हैं और कौनसा नया व्यक्ति कोनसी Category में आएगा। नेटवर्क मार्केटिंग लोगो का बिज़नेस हैं मगर इसमे हम अपनी लिस्ट को Maintain रख लेते हैं तो हमें इसको करना और आसान हो जाता हैं। आइये अब हम Network मार्केटिंग में लिस्ट के प्रकारों (Types of Listing in Network Marketing) को समझते है।
लिस्ट बनाने के प्रकार - Types of Making List
Hot List
इस लिस्ट में आप उन लोगो को शामिल करेंगे जिसको आप करीब से जानते हैं। जिनको आप पर और आपको उन पर पूरा भरोसा हैं। ऐसे लोगो दुनिया में काफी कम होते हैं जो इस Condition में आते हैं। वैसे तो हम काफी लोगो को जानते हैं मगर Hot List में आने वाले लोगों को अगर हम चुनना शुरू करे तो आपको नामात्र ही Result देखने को मिल पाएंगे। ऐसे लोगो को अपना नेटवर्क मार्केटिंग कांसेप्ट बताना बहुत ही आसान होता हैं और उनको एक विश्वास के साथ आपको बताने की जरूरत हैं। ये लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेगे भी ओर आपके साथ Join भी हो सकते हैं। ऐसे लोगो में आपके दोस्त, रिस्तेदार कोई भी हो सकता हैं। मगर आपको Hot List में वो ही लोगो को शामिल करना हैं जिनको आप बहुत ही करीब से जानते हैं। Hot List एक Limited List हैं। जिसमे आप गिने चुने ही लोग शामिल कर सकते हैं। इसीलिए आपको सबसे पहले इस List पर काम करने की जरूरत हैं।
Warm List
इस लिस्ट में आप उन लोगो को शामिल करेंगे जिनको आप नाम और काम से जानते हैं। जिनके साथ आपका बोलना भी हैं और चुपी भी। ऐसे लोगो की संख्या Hot List में आने वाले लोगो से कई गुना ज्यादा होती हैं। ऐसे लोग आपको आपके परिवार, पड़ोस, दोस्त, रिस्तेदारों में हर जगह देखने को मिल जाएंगे। Warm List के लोगो को आप अपना Business बता तो सकते हैं मगर उनको आप एक Level के बाद ही Recruit करे ताकि उनको आपकी बातों पर विश्वास हो सके। Warm लिस्ट के लोग का उदाहरण के तौर पर आप अपने Phone की Contact List को देख सकते हैं। जिसमे बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको आप नाम या चेहरे से जानते हैं और उनके साथ बोलना चलना भी हैं। वो लोग आप Warm List में शामिल कर सकते हैं। Warm List भी Hot List की तरह Limited लोगो को ही शामिल कर सकती हैं। इसमे आप असीमित लोगो को शामिल नही कर सकते। इसीलिए इस List पर काम करना आपके लिए आसान रहेगा।
Cold List
इस लिस्ट में आप उन लोगों को शामिल कर सकते हो जिनको आप पहले समय में ही मिले हो और उनको आपने Business के बारे में बताया हैं। ये लोग ऊपर दिए हुए दोनों लिस्ट से ज्यादा हो सकते हैं क्योंकि ये दुनिया Hot List और Warm लिस्ट के लोगो को छोड़ कर Cold List में अपनी जगह बनाते हैं। यहां सिर्फ Unknown व्यक्ति को ही जोड़ा जाता हैं या लिखा जाता हैं। Cold List के मुकाबले Warm List और Hot लिस्ट दोनों काफी छोटी हैं। जब आप Hot लिस्ट और Warm लिस्ट के लोगो को अपना बिज़नेस बता चुके हैं तो ही आप Cold लिस्ट पर अपना हाथ जमाये। Cold List में लोगो को शामिल करने की संख्या असीमित हैं। इसमें आप कितने भी लोगो को शामिल कर सकते हैं। कितने ही लोगो को यहां आप Business Share कर सकते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट बनाने का फॉरमेट क्या होता है - What is the Format of Making a List in Network Marketing
जैसा हमने ऊपर जाना कि लिस्ट को हम 3 तरह से बांट सकते हैं जिसमे आपको Hot List, Warm List और Cold List के बारे में जानकारी मिली हैं। अब हम जानेंगे कि हमें इन तीनो लिस्ट को अपनी डायरी में किस तरह से उतारना हैं।
अगर आप डायरी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको उसके एक पेज को 5 भागो में बांटने की जरूरत हैं जिसमे आपको Sr. No, Name, Work, Mobile Number ओर Address लिखने की जरूरत हैं। ये सब जानकारी ही आपका बहुत काम कर सकती हैं। इसको में एक Table बनाकर समझाने की कोशिश करता हूँ, जिससे आपको इसको समझने में आसानी रहेगी।
| HOT LIST | ||||
|---|---|---|---|---|
| Sr. No | Name | Work | Mobile No. | Address |
| 1. | Manish JanGra | Own Business | 74002****5 | Hisar, Haryana |
| 2. | Anil | Student | 97763****2 | Bhubaneswar, Odisha |
| 3. | Dinesh Verma | Business | 99965****4 | Narwana, Haryana |
| 4. | Amit JanGra | Electronic Shop | 98125****0 | Hisar, Haryana |
| 5. | Deepak Sharma | Networking | 90236****6 | Matloda, Haryana |
| 6. | Erock Sharma | Networking | 87089****6 | Matloda, Haryana |
ऐसे आप अपनी Hot List, Warm List और Cold List को बना सकते हैं। इस तरह से आप हर एक को अपनी लिस्ट में शामिल करके अपनी लिस्ट को अच्छे ढंग से बना सकते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट को आगे कैसे बढ़ाएं - How to Grow List in Network Marketing
नेटवर्क मार्केटिंग में लिस्ट को आगे बढ़ाना आपके बिज़नेस के लिए बहुत ही जरूरी हैं, जिससे आपका Business ज्यादा से ज्यादा Grow हो सके। जब आप लिस्ट को बना लेते हैं और उनको Invite करना शुरू कर देते हैं। उसके बाद कुछ समय में आपकी लिस्ट का कम होना शुरू हो जाता हैं। जिससे आप एक तरह से दुखी होने लगते हैं। अब मैं आपको बताना चाहूंगा कि आप लिस्ट को किस तरह से बढ़ा सकते हैं।
1. Visiting Card
अपनी लिस्ट को बढाने के लिए आप अपने Business का Visiting card बनवा सकते हैं। जिससे आपकी एक पहचान हो जाती हैं। जब मार्किट में या कही और आप घूमने जा रहे हैं तो आप अपना विजिटिंग कार्ड देकर अपनी लिस्ट को बढ़ा सकते हैं।
2. Pamphlet Activities
Pamphlets का हमारे बिज़नेस में काफी अच्छा असर पड़ता हैं। आप अपना एक अच्छा सा Pamphlet बनवा सकते हो जिसको आप चौराहे, Bus स्टैंड इत्यादि जगह पर चिपका सकते हो। जिससे आपको नए नए Number से Calling आनी शुरू हो जाती हैं और आपकी Cold List को बढ़ा सकते हैं।
3. One to One Meet
आप अपने Business में लिस्ट को बढाने के लिए एक एक व्यक्ति से मिलकर भी अपनी लिस्ट को बढ़ा सकते हैं। अगर उनमे से कुछ व्यक्ति करने के लिए मना करते हैं तो आप उनसे कुछ 4 5 लोगो के नंबर ले सकते हैं जिससे आपको अपनी Cold List को बढाने में मदद मिल सकती हैं।
4. Online Recruitment
आप Online रहकर भी अपनी लिस्ट को बढ़ा सकते हैं। आप Social Media का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे फेसबुक, Instagram आदि। फेसबुक से आप नए नए दोस्तो से घर बैठे बात कर सकते हैं। अपने Business की Acheivement को अपलोड करके लोगो को आकर्षित कर सकते हैं। लोगो से बात करने नंबर लेकर आप अपनी Meeting Fix कर सकते हैं।
वैसे तो काफी ऐसे Point हैं जिनसे हम अपने Business में List को बढ़ा सकते हैं मगर आज के समय में हम इनको काफी इस्तेमाल करते हैं, तो आपको मैंने इनके बारे में जानकारी दी है।
आज की पोस्ट में मैंने लगभग सभी Problems को एक ही पोस्ट में Cover करने की कोशिश की है। अगर फिर भी आपका कोई सवाल रह जाता है तो आप मुझे Comment Box में बता सकते हैं।


